क्या आपको पता है भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है 2021 में नहीं जानते तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। हालही में भारत के स्टेट में परिवर्तन देखने को मिला है जहां राज्य की संख्या घटी है वहीं केंद्र शासित प्रदेश की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते है कि इंडिया के नए प्रदेश कौनसे है उनके नाम और उनकी राजधानी का नाम क्या है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दुनिया के लगभग सभी देशों में आपको राज्य या फिर प्रदेश देखने को मिल जायेंगे किसी देश को स्टेट में इसलिए बांटा जाता है ताकि कोई छेत्र विकास से वंचित न रह जाये।
जहां तक भारत की बात करे तो यहाँ भाषा और रहन सहन के आधार पर राज्य को बांटा गया है। बहुत से लोगो के मन में सवाल होगा कि आखिर देश में राज्यों के गठन का इतिहास क्या है तो बता दे कि इंडिया की आजादी के बाद साल 1948 से ही भारत को अलग अलग राज्य के रूप में संगठित किया गया था। इसका मतलब यह हुआ कि आजादी के बाद से ही भारत में जरुरत पढ़ने पर नए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बनाये गए हैं।
भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है
जहां तक राज्य की बात करे तो भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। काफी सालों से एक नए राज्य तेलंगाना को बनाने की मांग उठ रही थी जिसके के लिए कई प्रोटेस्ट भी हुए थे इसे देखते हुए भारत की सरकार ने साल 2014 में एक नया राज्य तेलंगाना बनाया था। वहीं केंद्र शासित प्रदेश की बात करे तो पिछले साल 2019 में सरकार ने जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है।
इस तरह इंडिया में दो नए केंद्र शासित प्रदेश बने है जिनका नाम जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख है। पहले देश में 7 केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे जिनकी अब संख्या बढ़कर 9 हो गयी है। पहले जम्मू एंड कश्मीर को भारत के विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था जिसमे लद्दाख भी शामिल था लेकिन बीते साल जम्मू एंड कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश में शामिल कर दिया गया है। साथ ही इस राज्य से लद्दाख को भी अलग कर दिया गया है तो चलिए अब भारत के केंद्र शासित प्रदेश के नाम और उनकी राजधानी बताते हैं।
क्रमांक | केंद्र शासित प्रदेश का नाम | राजधानी का नाम |
---|---|---|
1. | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह | पोर्ट ब्लेयर |
2. | चण्डीगढ़ | चंडीगढ़ |
3. | दादरा और नगर हवेली | सिलवासा |
4. | दमन और दीऊ | दमन |
5. | लक्षद्वीप | कवरत्ती |
6. | पुदुचेरी | पुदुचेरी |
7. | दिल्ली | नई दिल्ली |
8. | जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर |
9. | लद्दाख | लेह, कारगिल |
भारत के राज्य के नाम और उनकी राजधानी
अब आप प्रदेशों के बारे में जान गए होंगे चलिए अब आपको राज्य और उनकी राजधानी के बारे में भी बताते हैं।
क्रमांक | राज्य का नाम | राजधानी का नाम |
---|---|---|
1. | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद, अमरावती |
2. | अरुणाचल प्रदेश | इटानगर |
3. | असम | दिसपुर |
4. | बिहार | पटना |
5. | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
6. | गोवा | पणजी |
7. | गुजरात | गांधीनगर |
8. | हरियाणा | चंडीगढ़ |
9. | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
10. | झारखण्ड | रांची |
11. | कर्नाटक | बंगलौर |
12. | केरल | तिरुवनंतपुरम |
13. | मध्यप्रदेश | भोपाल |
14. | महाराष्ट्र | मुंबई |
15. | मणिपुर | इंफाल |
16. | मेघालय | शिलोंग |
17. | मिजोरम | आइजोल |
18. | नागालैंड | कोहिमा |
19. | ओडिशा | भुवनेश्वर |
20. | पंजाब | चंडीगढ़ |
21. | राजस्थान | जयपुर |
22. | सिक्किम | गंगटोक |
23. | तमिलनाडु | चेन्नई |
24. | तेलंगाना | हैदराबाद |
25. | त्रिपुरा | अगरतला |
26. | उत्तराखंड | देहरादून |
27. | उत्तरप्रदेश | लखनऊ |
28. | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि छेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। यह भारत के पश्चिमी इलाके पर मौजूद है राजस्थान की सीमा पड़ोसी देश पाकिस्तान से मिलती है। वहीं जनसंख्या के अनुसार देखे तो उत्तरप्रदेश सबसे बड़ा राज्य है छोटे राज्यों की बात करे तो छेत्रफल में गोवा सबसे छोटा राज्य है वहीं जनसंख्या में सिक्किम सबसे छोटा राज्य है। सिक्किम भारत के पूर्वी हिसे में बसा हुआ है जिसकी सीमा चीन से मिलती है।
तो अब आप भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है इसके बारे में जान गए होंगे। इस पोस्ट में हमने आपको इंडिया के केंद्र शासित प्रदेश और राज्य के नाम बताये है साथ ही उनकी राजधानी के नाम भी साझा किये हैं इससे आपको समझने में आसानी हुई होगी। बहुत से लोग हैं जिन्हें आज भी पूरे राज्यों और प्रदेशों के बारे में पता नहीं है ऐसे में यह पोस्ट उन लोगो के लिए हेल्पफुल साबित होगी।
ये भी पढ़े –
- चीन में कुल कितने राज्य है उनके नाम जानिये
- इस एप्प से जानिए अपने नाम का मतलब
- पूरे दुनिया की जनसंख्या कितनी है
Thanks Sir
Very useful Q?
All over in india
80% not know
Which state in india.
Also I was not know Already
But now I known
Very nice
Thanks a lot for this knowledge
Thanks
Thank you sir
Thanks
Thanks sir