पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है यहाँ जानिये

आज आप दुनिया यानी पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है इसके बारे में जानेंगे। हमारा विश्व कई बड़े महासागर और महाद्वीप से मिलकर बना है। जिनके बारे में हम कुछ बाते जानते है जबकि कुछ के बारे में हमें पता नहीं है। वैसे हम अपने बचपन से ही सुनते आ रहे हैं हमारी पृथ्वी के कुल 71 प्रतिशत हिस्से में पानी है जबकि बचे 29 फीसदी हिस्से पर जमीन है। ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर इस पूरी दुनिया में कितना भाग पानी से समाहित है जबकि कितने क्षेत्रफल भाग पर जमीन मौजूद है। जहां तक बात करे तो जमीनी हिस्से की तो इसमें सबसे बड़ा देश रूस है जो एक महाद्वीप से भी बड़ा है।

पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है

दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों में हमारे देश भारत का नाम सातवे स्थान पर आता है। हालाकि विश्व में कई ऐसे देश भी है जिनका क्षेत्रफल इंडिया के किसी कस्बे या शहर के जितना है। इस तरह हमारी पृथ्वी में एक बड़े महाद्वीप के बराबर देश से लेकर छोटे शहर के बराबर जितने देश है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दुनिया के पानी वाले भाग और जमानी हिस्से को जोड़ दिया जाए तो इसका कुल क्षेत्रफल कितना होगा। अगर आपको इसके बारे में पता नहीं है तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।

पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है

आपको बता दे कि वर्ल्ड यानी इस पूरी पृथ्वी का क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। वहीं पानी और जमीन के हिस्से की बात करे तो इस विश्व में करीब 148.94 मिलियन वर्ग किलोमीटर के हिस्से में पानी फैला हुआ है। जबकि 361.132 मिलियन वर्ग किलोमीटर पर भूमि है। हमारी पृथ्वी का जमानी भाग 263 अलग अलग देशों में बंटा हुआ है इसमें सबसे अधिक जमीनी हिस्सा रूस देश के पास है जबकि सबसे कम जमीन वेटिकन सिटी देश के पास है।

भले ही रूस की जनसंख्या कम हो लेकिन यह क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश है रूस के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का 12.5 प्रतिशत भाग है। यह कुल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है वहीं विश्व के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के पास महज 0.44 वर्ग किलोमीटर जमीन है। कनाडा वर्ल्ड का दूसरा सबसे बड़ा देश होने के बावजूद रूस के मुकाबले आधे हिस्से में मौजूद है इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि रूस कितना बड़ा देश है।

जहां तक भारत की बात करे तो दुनिया के टॉप 10 देशों में क्रमशः रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, अर्जेंटीना, कज़ाकिस्तान और अल्जीरिया का नाम शामिल है। इसमें हमारा इंडिया सातवे स्थान पर मौजूद है भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है जो पूरे विश्व के महज 2.4 प्रतिशत हिस्से पर बसा हुआ है।

तो अब आप पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है इसके बारे में जान गए होंगे आपको बता दे कि क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया का क्षेत्रफल 44,391,162 वर्ग किलोमीटर है। जबकि विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है जिसका क्षेत्रफल 7,686,884 वर्ग किलोमीटर है। तो इस पोस्ट में हमने आपको पूरी विश्व के साथ भारत का क्षेत्रफल भी बताया है उम्मीद करते हैं आपको पृथ्वी का क्षेत्रफल से जुड़ी जानकारी पसंद आयी होगी।

ये भी पढ़े –

Previous articleगूगल मेरा नाम क्या है ऐसे पता करें 2 सेकंड में
Next articleभारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी 2023 में
MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here